Railway Group D Syllabus 2026 PDF – अगर रेल्वे ग्रुप डी की परीक्षा देना हैं, तो सिलबस के अनुसार पढ़ें

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D पदों के लिए 2026 में होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण (ME) शामिल होंगे, जिनका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे ग्रुप D का हिंदी में सिलेबस PDF फॉर्मेट में नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं, जो RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना से लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Overview

विभाग का नामरेल मंत्रालय भारत सरकार
आयोजकरेलवे भर्ती बोर्ड्स (RRB)
Post NameVarious Posts in Level-1
कुल पद22,195
केन्‍द्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) No.09/2025
Mode of ExamComputer Based Test (CBT)
परीक्षा अवधि90 मिनट
साक्षात्‍कारइसमे साक्षात्‍कार नहीं लिया जाएगा
Pay Scale7th CPC Pay Matrix
ऑनलाइन आवेदन करेRRB Group D Recruitment 2026

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Selection Process

  • उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उनके सभी आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
  • भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

– कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT)

– शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

– दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और

– चिकित्सा परीक्षा (ME)

  • CBT, PET, DV, ME या किसी अन्य अतिरिक्त गतिविधियों की तारीखों की जानकारी पात्र को समय पर RRB/RRC की वेबसाइटों, एसएमएस और ईमेल के जरिए दी जाएगी।
  • किसी भी चरण के स्थगन या स्थान, तिथि और शिफ्ट में बदलाव के लिए कोई भी अनुरोध किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Exam Details

कंप्‍यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए परीक्षा की अवधि और प्रश्नों की संख्या नीचे दी गई है:-

विषयप्रश्‍नों की संख्‍याकुल अंकपरीक्षा अवधि
सामान्य विज्ञान2510090 मिनट
गणित25
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति30
सामान्य जागरूकता और समसामयिकी20
  • नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • विभिन्न समुदायों में शॉर्टलिस्टिंग के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत : UR-40%, EWS-40%, OBC (NCL)-30%, SC-30%, ST-30% हैं।

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Syllabus Details

सभी प्रश्‍न बहुविकल्पीय सहित वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और निचे दिए गए विषय से संबंधित प्रश्‍न शामिल होने की संभावना हैं:-

  1. Mathematics (गणित) : Number system, BODMAS, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportion, Percentages, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Algebra, Geometry and Trigonometry, Elementary Statistics, Square root, Age Calculations, Calendar & Clock, Pipes & Cistern etc.
  2. General Intelligence and Reasoning (सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति) : Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision making, Similarities and Differences, Analytical Reasoning, Classification, Directions, Statement – Arguments and Assumptions etc.
  3. General Science (सामान्‍य विज्ञान) : The syllabus under this shall cover Physics, Chemistry and Life Sciences of 10th standard level (CBSE).
  4. General Awareness on current affairs in Science & Technology, Sports, Culture, Personalities, Economics, Politics and any other subject of importance.

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Physical Test Details

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, प्रत्येक श्रेणी में तीन गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट कर आमंत्रित किया जाएगा। PET को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है और यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। PET के मानदंड इस प्रकार हैं:

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक बार में, बिना वजन नीचे रखे उठाकर ले जाने में सक्षम होना चाहिए; और
  • 1000 मीटर की दूरी 4 मिनट 15 सेकंड में एक ही प्रयास में पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में एक बार में, बिना वजन नीचे रखे उठाकर ले जाने में सक्षम होना चाहिए; और
  • 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकंड में एक ही प्रयास में पूरी करनी होगी।

चिकित्सीय परीक्षा (Medical Examination):

दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित आवश्यक चिकित्सा फिटनेस परीक्षणों को सफलतापूर्वक पास करना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे संबंधित पदों के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट हैं।

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Shortlisting For PET

PET के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग रेलवे/आरआरसी के अनुसार रिक्तियों की तीन गुना दर से की जाएगी, जो रेल प्रशासन की जरूरतों के हिसाब से बढ़ या घट सकती हैं। PET के लिए शॉर्टलिस्टिंग CBT में उम्मीदवारों की योग्यता पर आधारित होगी। कई सत्रों में आयोजित CBT के अंकों को सामान्यीकरण (Normalized) किया जाएगा।

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Shortlisting for Document Verification and Medical Examination

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग रेलवे/आरआरसी के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा (ME) के लिए 1:1 के अनुपात में की जाएगी, जो कि उनकी सीबीटी में मेरिट और PET में अर्हता पर आधारित होगी। जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें आधिकारिक आरआरसी वेबसाइटों के साथ-साथ उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर मैसेज (SMS) और ई-मेल के जरिए सूचित किया जाएगा, ताकि वे DV में शामिल होने के लिए अपना e-Call Letter डाउनलोड कर सकें।

Railway Group D Syllabus 2026 PDF: Quick Links

DetailsLinks
Railway Group D Syllabus 2026 Hindi PDF DownloadClick Here
Railway Group D Syllabus 2026 English PDF DownloadClick Here
RRB Group D Recruitment 2026Click Here
Official WebsiteClick Here

Leave a comment