CGBSE 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, cgbse.nic.in, cg.results.nic.in, टॉपर लिस्ट लाइव अपडेट्स: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, यानी 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे, आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और DigiLocker पर जारी किया जाएगा। यहां आपको चेक करने का डायरेक्ट लिंक, कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, जिलेवार परिणाम, जेंडर वाइज रिजल्ट, स्क्रुटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम की पूरी जानकारी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज, 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कल आधिकारिक रूप से CGBSE 10th Result 2026 की तारीख और समय की पुष्टि की थी। डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक भी यहां उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 के बाद, छात्र अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, वे DigiLocker ऐप, वेबसाइट और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10वीं रिजल्ट 2026, आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ education.indianexpress.com पर भी देखा जा सकता है। छात्रों को अपना सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद, बोर्ड वेबसाइट पर लिंक को सक्रिय कर देगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को इन वेबसाइट्स पर चेक करें
cgbse.nic.in
cg.results.nic.in
results.digilocker.gov.in
education.indianexpress.com
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को चेक करने का तरीका जानें
- स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2. होमपेज पर “CG बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3. अपना रोल नंबर भरें।
- स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित की थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक संपन्न हुई थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी जानकारी भी परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ ही Jansatta.com/education पर अन्य बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जैसे CBSE Board 12th Result 2026, Jharkhand Board 12th Result 2026, ICSE Board Result 2026, TS SSC Result 2026 की लाइव अपडेट भी मिलेगी।
LIVE UPDATES
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: पहले स्थान पर तीन छात्रों का कब्जा
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल पहली रैंक हासिल करने वालों में संध्या नायक, रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने संयुक्त 99.00 प्रतिशत अंक हासिल करके राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर लिस्ट जारी
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर 3 रैंक टॉपर
- रैंक 1 टॉपर- जिज्ञासु वर्मा 98.60% 4932 अंक
- रैंक 2 टॉपर- ओमनी 98.20% 4913 अंक
- रैंक 3 टॉपर- कृष महंत 97.80% 489 अंक
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: संध्या नायक बनी टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमे इस साल संध्या नायक ने हाईस्कूल रिजल्ट में पहली रैंक प्राप्त की है।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री ने जारी किया रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा दिए गए समय से एक घंटा देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं।
CGBSE 10th, 12th Result 2026 LIVE: स्लो हो सकती है वेबसाइट
रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो जाता है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें या DigiLocker का विकल्प चुनें। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी अन्य अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। केवल cgbse.nic.in और results.cg.nic.in जैसे आधिकारिक पोर्टल से ही अपना रिजल्ट चेक करें ताकि गलत जानकारी से बचा जा सके।
Result Check Link :- Click Here
Read More :- RBI JE Vacancy 2026 Notification Out









